
इंग्लैंड ने बनाया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता)इंग्लैंड ने शुक्रवार को नीदरलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 498 रन बनाकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अपने ही सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड को बैटिंग के लिए बुलाया और इंग्लिश बल्लेबाजों ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों को जमकर कूट दिया। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में 4 विकेट पर 498 रन का विशाल स्कोर बनाया। वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम का यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।





















