
भारत की दूसरी पारी शुरू
चंडीगढ़ 14 फरवरी (विश्ववार्ता) इंग्लैंड की पहली पारी 134 रनों पर सिमट गई है. उसकी ओर से बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. वो नाबाद रहे. भारत की ओर से स्टार स्पिनर आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. उन्होंने 29वीं बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. अश्विन के अलावा ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए. भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे. उसे 195 रनों की लीड मिली है. भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया. इंग्लैंड की ओर से ऑली स्टोन ने पहला ओवर डाला. उनके इस ओवर में रोहित ने 2 रन बनाए. इंडिया का स्कोर 2-0 है.




















