पहली पारी 329 रनों पर सिमटी
दिल्ली 14 फरवरी (विश्ववार्ता)भारत ने गेंद से शानदार शुरुआत की है. ईशांत शर्मा ने पहले ही ओवर में इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान किया. उन्होंने तीसरी ही गेंद पर ओपनर रोरी बर्न्स को LBW किया. बर्न्स बिना खाता खोले आउट हुए. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डैन लॉरिंस को भी ईशांत ने बीट किया. स्टार स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया. उन्होंने सिबली को विराट कोहली के हाथों आउट किया. भारत की पहली पारी 329 रनों पर सिमट गई है. मोहम्मद सिराज आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे. उन्होंने 4 रन बनाए. वो ऑली स्टोन का शिकार बने. वहीं, ऋषभ पंत 58 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 161 रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने 4, ऑली स्टोन ने 3 और जैक लीच ने 2 विकेट लिए.























