
नई दिल्ली, भारत और मेजबान इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं।




















