इंग्लैंड आखिरी T20 मुकाबला जीता
भारत ने 2-1 से सीरीज जीती
सूर्यकुमार की 117 रन की पारी बेकार
चंडीगढ़, 11 जुलाई ( विश्व वार्ता ): इंग्लैंड ने डेविड मलान की 39 गेंद में 77 रन की अर्धशतकीय पारी के बाद कसी गेंदबाजी से तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 17 रन से हराकर जीत दर्ज की. भारत ने पहले दो मैच जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने मलान और लिविंगस्टोन के बीच चौथे विकेट के लिये 84 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम 20 ओर में 9 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार ने 55 गेंदों पर 117 रन बनाए। इसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। श्रेयस अय्यर (28) को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज सूर्यकुमार का साथ नहीं दे सका।