
आशीर्वाद स्कीम पोर्टल से सिस्टम में आयेगी पारदर्शिता: डॉ. बलजीत कौर
कहा, जि़ला दफ्तरों में आवेदनकर्ताओं को ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन करने की मिलेगी मुफ़्त सुविधा
चंडीगढ़, 10 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अशीर्वाद स्कीम का लाभ लेने की प्रक्रिया और अधिक आसान बनाते हुए ऑनलाईन पोर्टल https://ashirwad.punjab.gov.
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार अब आवेदनकर्ता https://ashirwad.
उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता द्वारा विवाह से एक महीना पहले आशीर्वाद स्कीम पोर्टल पर आवेदन किया जाये। यदि कोई आवेदनकर्ता इस समय के दौरान आवेदन नहीं कर सका, तो वह विवाह के बाद एक महीने के अंदर-अंदर आवेदन कर सकता है। इस समय के बाद पोटल पर आवेदनकर्ता द्वारा किया गया आवेदन स्वीकार योग्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता निर्धारित समय के अंदर ही आवेदन करें, जिससे समय पर लाभ प्राप्त कर सके।
कैबिनेट मंत्री ने आवेदनकर्ताओं से अपील की कि वह पोर्टल पर आवेदन करने के लिए किसी प्राईवेट साईबर कैफे पर पैसे देकर आवेदन करने की बजाय सम्बन्धित जि़ला सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक अफ़सर के दफ़्तर में जाएँ, जहाँ उनको यह सुविधा मुफ़्त मुहैया करवाई जायेगी।





















