
आर्मी का ट्रक गहरी खाई मे गिरा, इतने जवानों की दर्दनाक मौत
पीएम मोदी व रक्षामंत्री ने जताया दुख
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववर्ता)इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि सिक्किम के जेमा में आज बडा दर्दनाक हादसे मे आर्मी के 16 जवानों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। बताया जा रहा है कि सेना की रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- उत्तरी सिक्किम में सडक़ दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं।























