
आरबीआई आज पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश का पहला डिजिटल रुपया करेगा लॉन्च
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक आज पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश का पहला डिजिटल रुपया लॉन्च करेगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह विशिष्ट उपयोग के मामलों के लिए डिजिटल रुपया का पायलट प्रोजेक्र शुरू करेगा। केंद्रीय बैंक ने बताया कि डिजिटल रुपया-रिटेल सेगमेंट के लिए चुनिंदा स्थानों में एक महीने के भीतर लॉन्च करने की योजना है। आरबीआई ने डिजिटल रुपये के थोक पायलट प्रोजेक्ट में भागीदारी के लिए नौ बैंकों का चयन किया है।























