
आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को बडा झटका
पूर्व सीएम दोषी करार
पढ़ें सजा की सुनवाई कब होगी?
चंडीगढ, 21 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में उस समय बडा झटका लगा जब कोर्ट ने दोषी ठहराया गया है। उनकी सजा पर 26 मई को बहस होगी। गौरतलब है कि सीबीआई ने चौटाला के खिलाफ 1993 से 2006 के बीच छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मामले में 2010 में चार्जशीट दर्ज की थी। इस पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाया है.






















