
आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेसी विधायक को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों को फिलहाल पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी है और मामले की सुनवाई 2 अगस्त तक स्थगित कर दी है।
विजिलैंस द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में किक्की ढिल्लों को 16 मई को हिरासत में लिया गया था। विजिलैंस ने उनसे पूछताछ के लिए दो बार यानी कुल 5 दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया था। रिमांड पूरा होने के बाद से ही ढिल्लों जेल में हैं।





















