
आय से अधिक संपति मामले में कांग्रेस नेता के इस पूर्व विधायक के खिलाफ आरोप तय
अगली सुनवाई में गवाह पेश करने का आदेश
चंडीगढ, 25 नवंबर (विश्ववार्ता) आय से अधिक संपति मामले में कांग्रेस नेता व फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय ने आरोप तय कर दिए हैं। केस की अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगीअब इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो को गवाह पेश करने का आदेश दिया है।
।जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो ने एक शिकायत पर जांच के बाद इसी साल मई माह में पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों को अपनी आय से 245 गुना अधिक खर्च करने के मामले में गिरफ्तार किया था और करीब तीन माह तक जेल में रहने के बाद पूर्व विधायक को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इसी केस में विजिलेंस ने उनके साथियों गुरसेवक सिंह व राजविंदर सिंह को भी नामजद किया है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने इन दोनों के नाम पर बेनामी संपत्ति बनाई है।
हालांकि दोनों को विजिलेंस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। बाद में दोनों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। विजिलेंस ने पूर्व विधायक समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर शुक्रवार को आरोप तय करने को लेकर बहस हुई। पूर्व विधायक के वकील सतिंदर सिंह लाडी ने बताया कि आरोप तय करने के बाद जिला अदालत ने अगली सुनवाई पर गवाह पेश करने का आदेश दिया है।























