
आम पार्टी के इस विधायक की गाड़ी हुई भीषण हादसे का शिकार
विधायक और उनके सहयोगी गंभीर रूप से घायल
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार दसूहा में आज सुबह करीब 11 बजे विधायक की गाड़ी तलवाड़ा की तरफ जा रही थी। इसी बीच विधायक की इनोवा गाड़ी और आई 20 कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक और उनके सहयोगी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विधायक का नाम कर्मबीर सिंह घुम्मन बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है जिसमे वह बुरी तरफ से घायल हो गया है और उनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि दसूहा से सुबह 11 बजे विधायक की गाड़ी तलवाड़ा की तरफ जा रही थी। इसी बीच विधायक की गाड़ी और सामने से आ रही गाड़ी के बीच टक्कर हो गई।हादसा इतना भयानक था कि विधायक की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं विधायक और उनके सहयोगी को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका ईलाज किया जा रहा है।























