
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में 22 जनवरी को लेकर किया किया बड़ा ऐलान
चंडीगढ, 19 जनवरी (विश्ववार्ता) अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां देशभर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है ,इस बीच आम आदमी पार्टी ने अब हरियाणा में भी सुंदरकांड का पाठ कराने का फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली में सुंदरकांड के आयोजन की घोषणा की थी।
22 जनवरी को अयोध्या में भागवान राम के भव्य मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में, आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में पूरे प्रदेश में सुंदरकांड पाठ करवाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में, आप के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में यह समर्थन जताया है कि सुंदरकांड पाठ राम भक्ति में भागीदारी का एक श्रेष्ठ तरीका होगा। आप पार्टी के हरियाणा के वरिष्ट उपाध्यक्ष, अनुराग ढांडा ने इस अद्भुत कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बताया कि हनुमान जी, भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हैं, और इसलिए उन्होंने पूरे प्रदेश में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है। कार्यक्रम 21 जनवरी को पूर्व संध्या से शुरू होकर, सभी जिला मुख्यालयों पर ्र्रक्क के कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किया जाएगा।























