
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर इतने नेताओं को किया कोऑर्डिनेटर नियुक्त
चंडीगढ़, 8 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के 12 नेताओं को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। पार्टी ने परमिंदर सिंह गोल्डी, गोविंदर मित्तल, अमित जैन, सुभाष शर्मा, करमजीत चौहान, नवदीप टोनी, अशोक शिर्सवाल, गौरव अरोड़ा, धर्मेंद्र लंबा, रमन चंडी, एडवोकेट रविंद्र सिंह और हरप्रीत काहलों को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। नियुक्ति के आदेश आप के संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक, चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह और सह-प्रभारी डॉ. सन्नी अहलूवालिया की तरफ से जारी हुए हैं।
डॉ. आहलूवालिया ने कहा कि यह कोऑर्डिनेटर चंडीगढ़ में पार्टी की चल रही गतिविधियों को और तेज करेंगे। ग्राउंड लेवल पर हो रहे कार्यों को देखेंगे और उन कार्यकर्ताओं की भी पहचान करेंगे, जो पार्टी के लिए मजबूती से कार्य कर रहे हैं।























