
आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका
मेयर चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज
चंडीगढ़,12 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर आठ जनवरी को हुए चुनावों के खिलाफ हाई कोर्ट में जो याचिका दायर कर इन चुनावों को जो चुनौती दी गयी थी वह याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। अभी इस याचिका पर हाई कोर्ट का विस्तृत फैसला आना बाकि है ।
बता दें कि चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनावों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल सहित अन्य दो ने नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्ड के लिए 24 दिसंबर को चुनाव हुए थे और 27 दिसंबर को इन चुनावों के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसमे आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आया था और उसे 14, भाजपा को 12 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी।























