
आम आदमी पार्टी के विधायक पर सीबीआई ने की ताबड़तोड़ छापेमारी
चंडीगढ, 8 मई (विश्व वार्ता): पंजाब मे आम आदमी पार्टी के एक विधायक पर सीबीआई ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। दरअसल खबर है कि, अमरगढ़ से आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है। पता चल रहा है कि जसवंत सिंह पर करीब 40 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है और बैंक द्वारा इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई की है।





















