
आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने के दावे झूठे, सीबीआई से हो जांच: तरुण चुग
आम आदमी पार्टी की सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए झूठी मनगढ़त कहानियां गढ़ रही है: तरुण चुग
चंडीगढ़, 14 सितंबर:भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने प्रदेश के वित्त मंत्री द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों की वफादारी बदलने के लिए भाजपा पर रिशवत देने की हुई पेशकश के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है। पंजाब में शराब नीति में आम आदमी पार्टी की प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए लग रहे है। सरकार के मंत्री भाजपा पर झूठे आरोप लगा कर लोगों को गुमराह चाहते हैं। लेकिन वह इस साजिश में सफल नहीं होंगें।
चुघ ने कहा कि फर्जी कॉल के आधार पर शिकायत लेकर डीजीपी के पास जाकर आप सरकार घटिया और भ्रामक राजनीति कर रही है।
आम आदमी पार्टी सरकार की यह साजिश आने वाले समय में पंजाब के लिए आपदा साबित होगी। इसी तरह की साजिश दिल्ली में आप द्वारा रची गई थी। जो अंततः एक धोखा साबित हुई।आम आदमी पार्टी का यह दावा भी झूठा साबित हुआ जिसमें आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था की भाजपा दिल्ली में आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।
चुग ने कहा कि आप पंजाब के लिए गंभीर खतरा पैदा करने वाले मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नौटंकी और मिमिक्री की राजनीति कर रही है।अवैध खनन एक राष्ट्रविरोधी गतिविधि और शराब माफिया भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है।
चुग ने कहा इन समस्याओं को दूर करने के बजाय, आप सरकार लोगों का ध्यान अपनी विफलता से हटाने के लिए आधारहीन कहानियां गढ़ प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।





















