

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपडा इस तारिख को बंधेगे शादी के बंधन मे
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपडा 25 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन मे बंधेगेे शादी की डिटेल्स सामने आ गई हैं।
शादी की बात करें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 25 सितंबर के दिन तय की गई है और 23 सितंबर से ही प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे। शादी का वेन्यू राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस रखा गया है। इस समारोह में 200 लोगों के शामिल होने की खबर है। अधिकतर महमानों को ओबेरॉय होटल में ठहराया जाएगा। फिलहाल दोनों की शादी की ये जरूरी डिटेल्स सामने आ गई हैं जो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।





















