आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब पुलिस को केजरीवाल का ‘हथटोका’ बनाया: तरुण चुघ
भगवंत मान पंजाब व पंजाबियत को केजरीवाल के हाथों का खिलौना न बनाएं: चुग
पंजाब व पंजाबियत और बहादुर पंजाब पुलिस को केजरीवाल के हाथों की *मोम की गुड़िया* न बनाए: चुग
लुधियाना, 23 अप्रैल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आज कहा कि एक महीने की आम आदमी पार्टी की सरकार का प्रदर्शन तो शून्य है,लेकिन प्रदेश में आतकवाद खत्म कर अपना लोहा मनाने वाली पंजाब पुलिस का अपमान कर मनोबल को तोड़ रही है।चुग ने यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस का इस सीमावर्ती राज्य पंजाब में आतंकवाद और राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ने का गौरवशाली अतीत रहा है। उनके पास इतनी सारी शानदार उपलब्धियां हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पुलिस का घोर राजनीतिक दुरुपयोग किया है, वह पंजाब के लिए शर्मनाक है।
चुग के अनुसार आम आदमी पार्टी ने पंजाब पुलिस को अपने राजनितिक व वैचारिक विरोधियों के विरुद्ध उपयोग करने का हथियार बना लिया है। अरविन्द केजरीवाल पंजाब के प्रशासन व सत्ता तंत्र में दखल देने का कोई भी संवैधानिक दर्जा या अधिकार नहीं है।केजरीवाल ने पंजाब की नौकरशाही और पुलिस बल दोनों को देश के अन्य हिस्सों में राजनीतिक विरोधियों से अपना हिसाब चुकता करने के लिए हथियार बना लिया है।
चुग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पिछले 40 दिनों में उनकी सरकार के प्रदर्शन को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया और कहा कि आप सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को निराश किया है। चुनावी घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वादे को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। पूरे राज्य में लोग अपने आप को ठगा और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
चुग ने कहा कि रेत माफियाओं और शराब माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए अभी तक कोई ठोस नीति लागु नहीं की गई है।प्रदेश का उद्योग और किसान संकट में हैं। आप सरकार के गठन एक बाद मालवा में ही सात किसान आत्महत्या कर चुके है।सरकार की नीतियों के विरुद्ध पूरे राज्य में भारी आक्रोश है।
चुग ने कहा की सरकार की अब तक की कार्यशैली इस बात का संकेत दे रही है की केजरीवाल ने पंजाब सरकार को रबड़ की गुड़िया बना दिया है। पंजाब को केजरीवाल की जागीर बनाने के प्रयास सफल नहीं होंगें।भगवंत मान दीवार का लिखा पढ़े,पंजाब व पंजाबियत और बहादुर पंजाब पुलिस को केजरीवाल के हाथों की मोम की गुड़िया न बनाए।