आम आदमी पार्टी का आज से मोदी हटाओ, देश बचाओ अभियान शुरू
PM मोदी के खिलाफ नया सियासी मोर्चा खोलने के बाद किया ऐलान
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) आज से आम आदमी पार्टी ने ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ” नारे के साथ पोस्टर अभियान शुरू किया, जिसके तहत देश भर के 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में बैनर लगाए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी दी। राय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश भर में यह संदेश भेजना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागरिकों से जो वादे किए थे वे अब तक ‘‘पूरे नहीं किए गए हैं”।
उन्होंने कहा, ‘‘अभियान का उद्देश्य देश भर में भाजपा के बारे में यह संदेश देना है कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। किसानों से जो वादे किए गए वह अब तक पूरे नहीं हुए हैं। समस्याओं को सुलझाने के बजाय भाजपा केवल लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। अब तक 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में ये पोस्टर लगाए गए हैं।”