
आम आदमी को बडा झटका
तेल ने फिर लगाया महंगाई का तडक़ा
नई दिल्ली,9 फरवरी (विश्ववार्ता) देश मे लगातार मंहगाई आम आदमी की कमर तोड रही है। बीते साल आयात शुल्क में कटौती कर जैसे-तैसे खाद्य तेल की कीमतों को नीचे लाई थी, भारत सहित दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पाम तेल की कीमतों में इस साल अब तक रिकॉर्ड 20 फीसदी का उछाल आ चुका है. इसके अलावा सोयाबीन तेल के दाम भी 2022 में अब तक 17 फीसदी बढ़ चुके हैं.





















