• Latest
  • Trending

‘आप’ सरकार पंजाब के हर व्यक्ति और व्यापारी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी – अरविंद केजरीवाल

5 years ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

3 hours ago
ਅਮੁਲ ਅਤੇ ਮਦਰ ਡੇਅਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਵੇਰਕਾ ਦਾ ਦੁੱਧ ਵੀ ਹੋਇਆ ਮਹਿੰਗਾ ; ਨਵੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਕੱਲ੍ਹ ਤੋਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਲਾਗੂ

ਅਮੁਲ ਅਤੇ ਮਦਰ ਡੇਅਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਵੇਰਕਾ ਦਾ ਦੁੱਧ ਵੀ ਹੋਇਆ ਮਹਿੰਗਾ ; ਨਵੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਕੱਲ੍ਹ ਤੋਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਲਾਗੂ

4 hours ago
ਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਕਰਨ ਲਈ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੇ ਵਫ਼ਦ ਦਾ ਇੰਡੋਨੇਸ਼ੀਆ ਦੌਰਾ

ਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਕਰਨ ਲਈ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੇ ਵਫ਼ਦ ਦਾ ਇੰਡੋਨੇਸ਼ੀਆ ਦੌਰਾ

4 hours ago
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਅਗਲੇ ਹਫ਼ਤੇ ASEAN-India Summit ਲਈ ਜਾਣਗੇ ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ 

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਅਗਲੇ ਹਫ਼ਤੇ ASEAN-India Summit ਲਈ ਜਾਣਗੇ ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ 

5 hours ago
10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਸ਼ਰਾਬ ਜ਼ਬਤ ; ਤਿੰਨ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਸ਼ਰਾਬ ਜ਼ਬਤ ; ਤਿੰਨ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

5 hours ago
ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਅਨਿੰਦਿਤਾ ਮਿਤਰਾ ਨੇ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਵੈੱਬਕਾਸਟਿੰਗ ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਵਾਇਆ

ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਅਨਿੰਦਿਤਾ ਮਿਤਰਾ ਨੇ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਵੈੱਬਕਾਸਟਿੰਗ ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਵਾਇਆ

5 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

6 hours ago
ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਦੂਜੀ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ ; 31 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਨਾਂ ਸ਼ਾਮਲ

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਦੂਜੀ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ ; 31 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਨਾਂ ਸ਼ਾਮਲ

8 hours ago
U19 Asia Cup Semifinal : ਭਾਰਤ ਨੇ ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਨੂੰ 8 ਵਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ

U19 Asia Cup Semifinal : ਭਾਰਤ ਨੇ ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਨੂੰ 8 ਵਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ

8 hours ago
ਪਟਿਆਲਾ ’ਚ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚੋਣ ਜਾਬਤਾ ਲਾਗੂ ; 30 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਮੁੜ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਿੰਗ

ਪਟਿਆਲਾ ’ਚ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚੋਣ ਜਾਬਤਾ ਲਾਗੂ ; 30 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਮੁੜ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਿੰਗ

8 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੀਆਂ 5,517 ਘਟਨਾਵਾਂ ਦਰਜ; ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 728 ਮਾਮਲਿਆਂ ਨਾਲ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੀਆਂ 5,517 ਘਟਨਾਵਾਂ ਦਰਜ; ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 728 ਮਾਮਲਿਆਂ ਨਾਲ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ

9 hours ago
ਟਰੱਕ ਅਤੇ SUV ਦੀ ਟੱਕਰ; ਇੱਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਤਿੰਨ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ

ਟਰੱਕ ਅਤੇ SUV ਦੀ ਟੱਕਰ; ਇੱਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਤਿੰਨ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ

9 hours ago
Hindi News
English News
Friday, November 13, 2026
No Result
View All Result
19 °c
Chandigarh
22 ° Fri
22 ° Sat
19 ° Sun
20 ° Mon
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

‘आप’ सरकार पंजाब के हर व्यक्ति और व्यापारी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी – अरविंद केजरीवाल

February 15, 2022
in हिन्दी न्यूज़

‘आप’ सरकार पंजाब के हर व्यक्ति और व्यापारी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी – अरविंद केजरीवाल

…‘आप’ सरकार सीमा पार से होने वाली नशीली वस्तुओँ की तस्करी व ड्रोन्स रोककर पंजाब को बनाएगी सुरक्षित और नशामुक्त – अरविंद केजरीवाल
लुधियाना/चंडीगढ़, 15 फरवरी आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब का हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से हो, की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों हुई बेअदबी और बम ब्लास्ट की घटनाओँ के कारण पंजाब के लोगों में डर और खौफ का माहौल है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर  चिंता में है।

केजरीवाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि  कल एक आदमी मेरे पास आया और बोला कि मैं हिंदू हूं। मेरे मन में आजकल सुरक्षा को लेकर बहुत चिंता रहती है। पिछले दिनों हुई बेअदबी की घटनाओं ने मुझे परेशान कर दिया है। मैं और मेरा परिवार डरा हुआ महसूस कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था की हालत दयनीय होने, लगातार हो रही बेअदबी की घटनाएं और प्रधानमंत्री की सुरक्षा मामले पर कांग्रेस-भाजपा की गंदी राजनीति के कारण लोगों के अंदर भय और बढ़ गया है। इन सब घटनाओं को देखते हुए आज मैं पंजाब के सभी व्यक्ति और व्यापारी, चाहे वे हिन्दू हों, सिख हो, मुस्लिम हो या ईसाई, सबको यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि पंजाब के 3 करोड़ पंजाबियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप सरकार लेगी। आप सरकार सभी लोगों की सुरक्षा की चिंता दूर करेगी। पंजाब के एक-एक व्यक्ति एक-एक व्यापारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप सरकार की होगी।

पंजाब में सरकार बनने के बाद केन्द्र सरकार के साथ संबंध कैसा होगा, इसपर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार का मोदी सरकार के साथ कई मामलों पर तीखे मतभेद हैं। इसके बावजूद देश की सुरक्षा और लोगों की भलाई के मुद्दे पर हमने हमेशा केन्द्र सरकार का साथ दिया। कोरोना काल में भी हमने केंद्र के साथ तालमेल बिठाकर काम करने की कोशिश की और दिल्ली के लाखों लोगों की कोरोना वायरस से जान बचाई। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर, पंजाब की भलाई के लिए हम केंद्र सरकार के साथ संबंध ठीक करेंगे और तालमेल बिठाकर काम करेंगे।

सीमा(बॉर्डर) पार से हो रही नशीली वस्तुओं की तस्करी और ड्रोन्स के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब की सीमा(अंतर्राष्ट्रीय) की चाक-चौबंध सुरक्षा कर सीमा पार हो रहे घुसपैठ, नशा की तस्करी व ड्रोन्स को रोकेंगे एवं पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के लिए सिर्फ एक ईमानदार सरकार की जरूरत है। ईमानदार सरकार बनेगी तो यही पंजाब पुलिस पूरी ईमानदारी और लगन के साथ काम करेगी और पंजाब व पंजाब के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

बेअदबी की घटनाएं और माफिया के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि पिछली कांग्रेस और अकाली सरकारों में भ्रष्टाचार और माफिया का बोलबाला था। पुलिस पदाधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पैसे लेकर हुआ करते थे और ऊपर तक पैसे पहुंचाने के लिए हफ्ते बांध दिए जाते थे। इसलिए नशा माफिया, रेत माफिया और अन्य माफियाओँ को छूट देना उनकी मजबूरी होती थी। आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगी। हम थानेदार और पुलिस पदाधिकारियों से हफ्ता नहीं वसूलेंगे। फिर यही पंजाब पुलिस अपराधियों, भ्रष्टाचारियों व माफियाओँ पर कार्रवाई करेगी और कानून-व्यस्था को सख्त बनाएगी। आप सरकार पिछली बेअदबी की सभी घटनाओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराकर सभी दोषियों और मास्टरमाइंडों को सख्त सजा देगी, ताकि फिर से बेअदबी करने या करवाने की किसी में हिम्मत न हो सके।

Share198Tweet124SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

by Navjot
November 12, 2026
0

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 12 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ  ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ...

Most Popular

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 25 October 2026 | Ang 678 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 25 October 2026 | Ang 678 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

by Ankit
3 weeks ago
0

ਗੁਰਬਾਣੀ – Hukamnama Sri Darbar Sahib Today Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib | October | Date 25-10-2026 |...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 