
‘आप’ विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलो मे लगातार इजाफा
दूसरी पत्नी की याचिका पर पठानमाजरा और पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ 30 अगस्त ( विश्ववार्ता) पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा अब मुश्किलें में घिरते दिख रहे हैं. कारण, उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पंजाब एवं हरियाणा में याचिका दायर कर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है याचिका पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने हरमीत पठानमाजरा और पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है और दूसरी पत्नी को सुरक्षा देने के भी आदेश दिए है। हाईकोर्ट ने शिकायत की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है।
बता दें कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर मारपीट, शारीरिक एवं मानसिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीडि़त गुरप्रीत कौर ने जीरकपुर थाने में अपनी शिकायत में कहा है कि पठानमाजरा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना मुझसे झूठ बोल कर शादी की।























