
आप विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता का निधन
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विश्ववार्ता) आप विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह का आज निधन हो गया। बता दें कि उगोके के पिता ने गलती से गलत दवाई खा ली थी, जिसके बाद तबियत खराब होने पर उन्हें तुरंत डीएमसी अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। परिवार में मातम झा गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव उगोके में आज शाम 4 बजे किया जाएगा।





















