
आप पार्टी के बडे नेता संजय सिंह जेल से आये बाहर आए
ये वक्त जश्न मनाने का नहीं है- संजय सिंह
तिहाड़ के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, आप नेताओं ने पढिये क्या कहा
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह 6 महीने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। उनके बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस बीच संजय सिंह ने एक कार पर खड़े होकर कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है, क्योंकि पार्टी के कई बड़े नेता जेल में हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और पूरा परिवार भी मौजूद था।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह छह महीने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को उन्हें जमानत दी थी और आज सुबह ही ट्रायल कोर्ट में जमानत की शर्तें तय हुई थी। जेल के बाहर सिंह के पिता और आप नेता सौरभ भारद्वाज भी पहुंचे हैं।
जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये वक्त जश्न मनाने का नहीं है। बल्कि संघर्ष करने का है। आप के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन को इन जेल की सलाखों के पीछे रखा गया है। मुझे पूरा यकीन है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे छूटेंगे।
तिहाड़ जेल से बाहर आने पर संजय सिंह के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इतना ही नहीं उनके ऊपर फूलों की बरसात भी की। जेल से बाहर आने पर आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संजय सिंह अभी जेल से बाहर आए हैं। यहां मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। संजय सिंह ने कहा है कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है। बल्कि संघर्ष करने का है। जब तक हमारे नेता बाहर नहीं आ जाते हैं तब तक हम जश्न नहीं मनाएंगे और हम संघर्ष करते रहेंगे।
सांसद संजय सिंह के तिहाड़ जेल से बाहर आने पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। पिछले दो सालों से एजेंसी फर्जी शराब नीति मामले की जांच कर रहे है। ईडी ने कई छापे मारे। लेकिन अभी तक एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ है। उन्हें भ्रष्टाचार का पैसा नहीं मिला है।





















