
आप पार्टी के पूर्व सांसद आज हो सकते है कांग्रेस मे शामिल
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब में आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी की गठित नवां पंजाब पार्टी आज सोमवार कांग्रेस में शामिल हो सकते है है। धर्मवीर गांधी 2016 से ही आप से दूर हो गए थे। वहीं, पटियाला के शाही परिवार की बहू परनीत कौर को राजनीतिक करियर में हराने वाले एक मात्र नेता डॉ. गांधी ही हैं।
यहां यह भी गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रणीत कौर कांग्रेस से पटियाला से जीती थीं. इस बार प्रणीत कौर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. जिन्हें बीजेपी ने पटियाला से उम्मीदवार बनाया है. दूसरी ओर, चर्चा है कि कांग्रेस धर्मवीर गांधी को उम्मीदवार बना सकती है। ।





















