
सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप पार्टी की सीनियर लीडरशिप का आज चंडीगढ मे जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ मे आप पार्टी द्वारा आज किया जायेगा प्रदर्शन
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) शराब घोटाला मामले मे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद आज चंडीगढ में आप पार्टी की सीनियर लीडरशिप द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा। इस प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और चेतन सिंह चौडमाजरा शामिल होगें। यह प्रदर्शन सैक्टर 37 में दोपहर 1.30 बजे किया जायेगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप सांसद संजय सिंह के परिवारवालों से मुलाकात कर मीडिया से कहा कि ईडी को छापे में कुछ नहीं मिला उन्होंने कहा कि शराब घोटाला के नाम पर एक हजार रेड मार दीं लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं, पहले संजय सिंह की आवाज दबाने की कोशिश है. इंडिया अलायंस से डर गए है, बौखला गए हैं. हम डरेंगे नहीं, कोर्ट में केस करेंगे, सडक़ पर भी दिखेंगे।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता संजय सिंह के आवास के बाहर जुटे हुए हैं। आप की मंत्री अतिशी ने कहा भाजपा वालों का डर ना जाने उन्हें और कितना गिरायेगा.. चुनाव के पहले, . इंडिया अलायंस से इनके हारने की बौखलाहट साफ़ दिख रही है। मनीष जी और सत्येन्द्र जी के बाद रेड सरकार ने बुलंदी से जनता की आवाज उठाने वाले संजय भैया को भी गिरफ़्तार कर लिया। ईडी का एक दफ़्तर हमारे पार्टी कार्यालय में ही क्यों नहीं खोल लेते? लगता है कि आप पर झूठे आरोप लगाकर ही इनका गुज़ारा होता है।























