
‘आप‘ ने हेलीकॉप्टर से हिमाचल की यात्रा करने के लिए नेता प्रतिपक्ष बाजवा पर बोला हमला
–पूछा- नेता प्रतिपक्ष बताएं पैसा कहां से आ रहा है?
चंडीगढ़, 30 अक्टूबरआम आदमी पार्टी ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर तीखा हमला बोलते पूछा है कि वे बताएं चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से हिमाचल प्रदेश जाने के लिए पैसा कहां से आ रहा है।
आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने एक बयान में कहा कि आम तौर पर विपक्ष हंगामा करता है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान आधिकारिक उद्देश्यों के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं, लेकिन अब बाजवा को स्पष्ट करना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा का प्रबंध कैसे कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाजवा को हिमाचल प्रदेश की हेलीकॉप्टर यात्राओं के लिए धन के स्रोत का खुलासा करना चाहिए। कार से हिमाचल पहुंचने में कुछ घंटे ही लगते हैं, लेकिन वह हेलीकॉप्टर में यात्रा करना बेहद पसंद कर रहे हैं।
एक ट्वीट में गर्ग ने लिखा, “प्रताप सिंह बाजवा को इस हेलीकॉप्टर की सवारी के लिए पैसे कहां से मिले? वह भी हिमाचल जाने के लिए? आप (प्रताप सिंह बाजवा जी) किस राज्य के मुख्यमंत्री हैं? यह पैसा कहां से आ रहा है?”





















