
*’आप’ ने राजा वड़िंग की आलोचना की, कहा – कांग्रेस दे रही लोकतंत्र के हत्यारे का साथ*
*…राजा वड़िंग ने पंजाब के लिए यह चिंता तब दिखाई होती जब भाजपा असंवैधानिक रूप से सत्तारूढ़ सरकारों पर कहर ढा रही थी : मलविंदर कंग*
चंडीगढ़, 26 सितंबर आम आदमी पार्टी ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से भाजपा के सामने झुक गई है। कांग्रेस लोकतंत्र को नष्ट करने के भाजपा के एजेंडे का समर्थन कर रही है।
पार्टी कार्यालय से जारी एक बयान में, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि काश वड़िंग ने यह चिंता तब दिखाई होती जब भाजपा उनकी राज्य सरकारों को असंवैधानिक रूप से तोड़ रही थी। भाजपा ने लोगों के जनादेश के खिलाफ जाकर कई राज्यों में कांग्रेस विधायकों को तोड़कर अपनी सरकार बना ली लेकिन लोकतंत्र की रक्षा करने के बजाय, कांग्रेसियों ने मूक दर्शक की तरह यह तमाशा देखा।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए कांग्रेस भाजपा का साथ दे रही है, लेकिन हम भाजपा के नापाक एजेंडे को सफल नहीं होने देंगे।





















