
आप ने केंद्र पर बोला जमकर हमला, मणिपुर जल रहा और मोदी सरकार विकास यात्रा करके जश्न मना रही: प्रियंका कक्कड़
आप मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के तत्काल इस्तीफे की मांग करती है
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी ने मणिपुर के हिंसा से दहलने के दौरान दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ‘विकास यात्रा को लेकर हमला बोला और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्थिति को शीघ्रता से नियंत्रित करने को कहा। उन्होंने कहा इन घटनाओं के आलोक में आप मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के तत्काल इस्तीफे की मांग करती है।
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया, जहां एक महीने से अधिक समय से जातीय तनाव व्याप्त है। कक्कड़ ने राज्य में तनाव बढऩे का संकेत देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन और एक अन्य महिला मंत्री के मकान दंगाइयों द्वारा आग के हवाले किए जाने का उल्लेख किया।





















