आप’ नेता हरभुपिन्दर सिंह धरौड़ का हालचाल पूछने पहुंचे जरनैल सिंह व हरपाल चीमा
-पार्टी वर्कर रीढ़ की हड्डी, वर्करों की मेहनत से ही पंजाब में बनेगी ‘आप’ की सरकार- जरनैल सिंह
-2022 के चुनाव में होगा जंगल राज का खात्मा-हरपाल सिंह चीमा
लुधियाना, 7 जनवरी 2021-कुछ दिनों पहले हुए एक सडक़ हादसे में घायल हुए आम आदमी पार्टी (आप) जिला लुधियाना के देहाती अध्यक्ष हरभुपिन्दर सिंह धरौड़ का हालचाल जानने के लिए आज उनके घर गांव घरौड़ ‘आप’ पंजाब के इंचार्ज जरनैल सिंह और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा पहुंचे, इस मौके उनके साथ मालवा संयुक्त सचिव अमनदीप सिंह मोही भी थे। घर पहुंचे ‘आप’ नेता ने कहा कि पार्टी वर्कर रीढ़ की हड्डी हैं, जिनकी मेहनत से आज ‘आप’ का काफिला दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्कर हमारा परिवार हैं हर दुख-सुख के समय पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि हरभुपिन्दर सिंह धरौड़ जल्दी तंदरुस्त हों, उनके नेतृत्व में जिला देहाती क्षेत्र में पार्टी ओर मज़बूत होगी।
जरनैल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कनवीनर अरविंदर केजरीवाल की लोक समर्थकी नीतियों के कारण ही आज पार्टी वर्करों की मेहनत के साथ काफिला दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्करों की ओर से नए पंजाब के निर्माण के लिए की जा रही सख्त मेहनत के कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अकाली, भाजपा और कांग्रेसियों को परख चुके हैं, जिन्होंने सत्ता में रहते हुए अपने परिवार व चहेतों के लिए काम किया है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने लोगों के लिए काम किया है। अब पंजाब के लोग भी ऐसी सरकार चाहते हैं जो लोगों के लिए काम करे।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में जंगल राज है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने विदेशी मंत्रियों से फुर्सत नहीं मिलती, जिस के कारण शाही फार्म हाऊस से बाहर नहीं निकलते। पंजाब में आज दलितों पर अत्याचार हो रहा है। पंजाब का नौजवान आज रोजग़ार लेने के लिए सडक़ों पर संघर्ष कर रहा है। हर विभाग लावारिस हो चुका है सिफऱ् अफ़सरशाही के आसरे ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में जंगल राज ख़त्म हो जाएगा और आम आदमी की सरकार बनेगी।