
आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हुए एक दूजे के
शादी में पंजाब सीएम भगवंत मान ने किया डांस
नाव से दुल्हनिया लेने पहुंचे राघव चड्ढा
चंडीगढ़, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को उदयपुर के एक लक्जरी होटल में आयोजित निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। परिणीति और राघव शुक्रवार को अपने-अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे थे।
वही शादी मे कई मेहमानों ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में जबदस्त डांस किया। इस बीच, सोशल मीडिया पर पंजाबी गाने पर सीएम भगवंत मान के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में भगवंत मान एक पंजाबी गाने पर थिरकते हुए नजर आए।
वही आप सांसद झील में नाव पर सवार होकर राघव चड्डा अपनी बारात लेकर पहुंचे. बेहद शांत और खूबसूरत वादियों में ङ्कङ्कढ्ढक्क शादी का गवाह बनने पहुंचे मेहमानों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया. राघव जब दुल्हनिया को लेने निकले तो बाराती नाव में ही बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए नजर आए।





















