
*👉भगवंत मान, चीमा और जरनैल सिंह ने किया स्वागत*
*👉🏿पंजाब के हितों के लिए ‘आप’ में शामिल होंगी काफी नामवर हस्तियां -भगवंत मान*
*चंडीगड़, 13 जुलाई 2020*नामवर पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी (आप) का झाडू उठा लिया है। इसके साथ ही ‘आप’ ने अकाली दल (बादल) को झटका देते हुए फतेहगढ़ साहिब जिला के प्रमुख नेता अमरिन्दर सिंह लिबड़ा का साथियों समेत पार्टी में स्वागत किया। इसके साथ ही पठानकोट इलाके में लोक नायक के तौर पर जाने जाते भोआ विधान सभा हलके से सम्बन्धित रेवोल्यूशनरी मार्कसिस्ट पार्टी आफ इंडिया (आर.एम.पी. आई) के प्रदेश खजांची लाल चंद कटरूचक्क ने भी आम आदमी पार्टी का झाड़ू पकड़ लिया है।
सोमवार को चण्डीगढ़ में आयोजित प्रैस कान्फ्रेंस के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान पंजाब मामलों के इंचार्ज और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह और प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने अनमोल गगन मान अमरिन्दर सिंह लिबड़ा व लाल चंद कटरूचक्क को रस्मी तौर पार्टी में शामिल किया। इस मौके यूथ नेता और विधायक मीत हेयर, संगठन इंचार्ज और कोर समिति मैंबर गैरी बडि़ंग और सियासी समीक्षा समिति के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट भी उपस्थित थे।
मीडिया को प्रतिक्रिया देते भगवंत मान ने कहा कि इन मशहूर हस्तियों के शामिल होने से जहां आम आदमी पार्टी ओर मजबूत होगी, वहीं पंजाब के हितों के लिए कैप्टन-बादलों के ‘माफिया राज’ का हौसला ओर बढ़ेगा।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने की सोच रखने वाली अलग-अलग क्षेत्रों के साथ सम्बन्धित काफी नामवर हस्तियां आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हित बचाने के लिए बिना किसी शर्त ‘आप’ में शामिल होने वाले इन लोगों को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
मिस वल्र्ड पंजाब मुकाबले में मिस मोहाली पंजाबी महिला का खिताब और लंदन में हुए वल्र्ड फोक नाच मुकाबला जीतने वाली गगनदीप कौर मान ने गायकी के क्षेत्र में अनमोल गगन मान के तौर पर प्रसिद्धि कमाई है। ‘असली इंसान किवें बणीए’ किताब की रचेता अनमोल गगन मान ने कहा कि समाज और निजाम में आई गिरावट को रोकने के जजबे के चलते बिना किसी लालच राजनीति में आने का मन बनाया और इस लिए आम आदमी पार्टी से बेहतर कोई विकल्प इस समय न पंजाब और न ही देश में है।
अमरिन्दर सिंह लिबड़ा ने कहा कि वह जहां एक तरफ परिवारवाद पर केंद्रित अकाली दल (बादल) से जितने निराश चल रहे थे, वहीं आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और संसद में भगवंत मान की कार्यप्रणाली को बड़ी उम्मीद के तौर पर देखते हैं।
इस मौके लाल चंद कटरूचक्क ने कहा कि इस समय आम आदमी पार्टी ही एक मात्र विकल्प है और देश और पंजाब का हर पक्ष से खोया मान सम्मान बहाल करने की सोच और समर्था रखती है। लाल चंद कटरूचक्क2019 की लोक सभा चुनाव के लिए गुरदासपुर से डेमोक्रेटिक गठजोड़ के उम्मीदवार रहे और अपने गांव के 25 सालों से सरपंच चले आ रहे हैं।






















