
आप’ के ‘सिख फॉर जस्टिस’ से संबंध होने के आरोपों पर गंभीरता से विचार करेंगे: गृहमंत्री अमित शाह
पंजाब सीएम चन्नी के पत्र का शाह ने दिया जबाव
पढिये क्या कहा
चंडीगढ़, 19 फरवरी (विश्ववार्ता): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आश्वासन दिया कि सरकार ने प्रतिबंधित अलगाववादी समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ द्वारा आम आदमी पार्टी को कथित तौर पर समर्थन देने के मामले को गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि किसी को भी देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने यह आश्वासन चन्नी द्वारा लिखे गए एक पत्र के जवाब में दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें ‘सिख फॉर जस्टिस’ का एक पत्र मिला है जो दर्शाता है कि समूह लगातार आप के संपर्क में है।
























