
आप के विधायक अमानतुल्लाह खान को एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता): दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने कई घंटों की लंबी पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो ने विधायक अमानतुल्लाह खान के घर समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की और 12 लाख रुपये और एक बिना लाइसेंस वाला हथियार बरामद किया था।























