
आप और बीजेपी के बीच सियासी खींचतान जारी
भाजपा नेता कपिल मिश्रा और मनीष सिसोदिया के बीच जमकर टकराव
मिश्रा ने कहा सिसोदिया सार्वजनिक करे भाजपा मे आने का मैसेज किसका आया
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) भाजपा नेता कपिल मिश्रा दिल्ली डिप्टी मनीष सिसोदिया पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है किमनीष सिसोदिया यह बताएं कि उन्हें किस बीजेपी नेता ने कब और कैसे फोन किया और क्या कहा. अगर वह ऐसा करते हैं तो उसी समय मैं एक वीडियो जारी करूंगा, जिसमें अरविंद केजरीवाल सिसोदिया के पैर पड़ते नजर आएंगे।
कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया जैसे ही सिसोदिया सार्वजनिक करेंगे उन्हें भाजपा में आने के लिए किसका मेसेज आया, किस नम्बर से और कब आया. वैसे ही मैं वो विडियो जारी कर दूंगा जिसमें केजरीवाल सिसोदिया के पैरों में गिड़गिड़ा रहे हैं कि मेरा नाम मत लेना और सिसोदिया चिल्ला रहे हैं कि मैं जेल गया तो सबकी पोल खोल दूंगा.” वहीं, कपिल मिश्रा ने आज सुबह एक ट्वीट किया- “ये सुनिए, पिछली बार जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी हमारे विधायकों को फोन कर रही है. तब का सच कैसे केजरीवाल ने खुद फोन करवाए थे. वो भी गडकरी जी और जेटली जी का नाम लेकर. भारत की राजनीति का सबसे बड़ा झूठ केजरीवाल है.” इस पूरे ट्वीट के साथ कपिल मिश्रा ने बकायदा एक वीडियो भी ट्वीट किया है.























