
आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुनमुन दत्ता को हाईकोर्ट से राहत
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) एक वीडियो में जातिगत टिप्पणी मामले में सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। हाईकोर्ट ने सात दिन की अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें जांच में शामिल होने का आदेश दिया है।





















