
आने वाले दिनो में पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
लोगो को मिलेगी भीषण गर्मी से निजात
चंडीगढ, 27 मई (विश्व वार्ता) उत्तरी और पश्चिमी भारत में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. अगले 5 दिनों तक यहां के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और इसके 4-5 दिनों तक बढऩे की उम्मीद नहीं है. राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में फिलहाल पूर्वी हवाओं के कारण लू चलने की संभावना नहीं है। ये हवाएं बंगाल की खाड़ी से आ रही हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि फिलहाल दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल प्री-मानसून बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।





















