
दिल्ली 9 अप्रैल (विश्ववार्ता): कोरोना संक्रमणदेश से आम लोगों के साथ ही कई सेलिब्रिटी भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. कई सितारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,. आदित्य नारायण भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया था.लेकिन, अब आदित्य नारायण को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.





















