
आदमपुर एयरपोर्ट से देश के बाकी शहरों के लिए जल्द उड़ानें शुरू होंगी: पंजाब सीएम मान
टवीट कर खुद दी जानकारी
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट से देश के बाकी शहरों के लिए जल्द उड़ानें शुरू होंगी।
इस संबंध में सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और पंजाब के आदमपुर, हलवारा, बठिंडा और पठानकोट हवाई अड्डों के चल रहे कार्यों की समीक्षा की… अच्छी खबर यह है कि आदमपुर हवाई अड्डे से देश के अन्य शहरों के लिए उड़ानें जल्द ही शुरू होने जा रही हैं और हलवारा में बन रहे शानदार टर्मिनल का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा.. हमारी कोशिश पंजाब के बड़े शहरों को देश के हर बड़े शहर से जोडऩे की है।





















