
आतंकी पन्नू ने भारत–इंग्लैंड टेस्ट मैच को लेकर दी धमकी, जारी किया Video
मैच को बाधित करने की धमकी देने के बाद रांची में सुरक्षा कड़ी
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा यहां भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी देने के बाद रांची में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए पन्नू ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो के माध्यम से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से मैच को बाधित करने की अपील की है।























