आठ दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री
चंडीगढ, 17 अप्रैल (विश्ववार्ता) मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आज से 8 दिन के लिए भारत दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वह भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे और वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होंगे। प्रविंद कुमार रविवार सुबह यहां पहुंचेंगे और राजधानी में एक दिन रहने के बाद वह सोमवार को वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।























