
आटोरिक्शा विस्फोट मामले मे बडा खुलासा
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़,21 नवंबर (विश्ववार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि मंगलुरु में कथित तौर पर बम विस्फोट मामले मे कहा है कि संदिग्ध के आतंकी संबंध थे क्योंकि वह पड़ोसी तमिलनाडु के कोयंबटूर सहित विभिन्न स्थानों पर गया था। मुख्यमंत्री बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह एलईडी से जुड़ा उपकरण था। विस्फोट शनिवार शाम को एक पुलिस थाने के पास एक ऑटोरिक्शा में हुआ, जिसमें यात्री और चालक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट के लिए डेटोनेटर, तार और बैटरी से लैस एक कुकर का इस्तेमाल किया गया। विस्फोट के बाद ऑटोरिक्शा के अंदरूनी हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।





















