
आज पंजाब विधानसभा का स्पैशल सैशन रद्द होने पर मचा बवाल
राज्यपाल के फैसले के बाद हरकत में मान सरकार, बुलाई अहम बैठक
भाजपा ने किया राज्यपाल के फैसले का स्वागत
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बुलाए गए स्पैशल सैशन को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा रद्द किए जाने के बाद बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान ने कल सुबह 9 बजे आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों व मंत्रियों की बैठक बुला ली है। बता दें कि राज्यपाल द्वारा विधानसभा सैशन रद्द करने के बाद पंजाब सी.एम. मान ने बैठक बुलाई है, जिसमें अगली रणनीती बारे विचार किया जाएगा।
वही दूसरी तरफ पंजाब भाजपा ने राज्यपाल के फैसले का स्वागत किया है। पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा है कि पंजाब के गवर्नर द्वारा उक्त फैसला लेकर संविधान की रक्षा की गई है और भाजपा इसका समर्थन करती है। बता दें कि पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने पंजाब सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को किसी गंभीर मुद्दे पर स्पैशल सैशन बुलाना चाहिए था।





















