
आज होने वाली एसवाईएल बेैठक से पहले सीएम मान को पूर्व सीएम कैप्टन ने दी यह सलाह
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच आज सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर सम्बन्धी अहम बैठक होने जा रही है। इसी बीच पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरेद्र सिंह ने सीएम भगवंत मान को अपने स्टैंड पर डटे रहने की सलाह दी है। उन्होने पंजाब में किसी को देने के लिए पानी की एक बूंद भी फालतू नहीं होती है। मान को सलाह में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि मान पंजाब की ज़मीनी स्थिति से वाकिफ हैं। कैप्टन ने कहा कि हमारे पास हरियाणा समेत किसी अन्य राज्य के लिए ज्यादा पानी नहीं है, इसलिए किसी को पानी देने का सवाल ही नहीं उठता।
मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपनी अनुभव भरपूर सलाह में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उम्मीद प्रकट की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की जमीनी हकीकत से भलि प्रकार से परिचित हैं, कि पंजाब पहले से पानी के संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास हरियाणा सहित किसी भी अन्य राज्य को अतिरिक्त पानी देने पर कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।
कैप्टन अमरिदंर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री रहते पंजाब के पानी को दूसरे राज्यों को देने से बचाने के लिए साल 2004 में एतिहासिक जल बांट समझौता रद करने वाला एक्ट बनाया था, अन्यथा पंजाब अभी तक पूरी तरह से बंजर हो जाता।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को यमुना के पानी का मुद्दा प्रभावशाली एंव जोरदार तरीके से उठाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का पंजाब के पानी पर कोई रिपेरीयन अधिकार नहीं है। जिस पानी पर हरियाणा अपना दावा कर रहा है, ताजेवाला हैराज द्वारा आने वाले यमुना के पानी पर हरियाणा का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि यमुना के पानी को पंजाब व हरियाणा के बीच 60-40 के अनुपात से स्रोत की बांट की गई थी।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात से पहले उन्हें विश्वास में लेना चाहिए था। मुख्यमंत्री मान पूरे पंजाब की अध्यक्षता पानी के मुद्दे पर करेंगे और प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति इस बात की उम्मीद करेगा कि मुख्यमंत्री मान प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दे को किस तरह से देखते हैं एंव इसकी रक्षा किस तरह से करते हैं। ये बात कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुक्रवार को होने वाली बैठक के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कही।





















