फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने किया एलान
दिल्ली , 31 दिसंबर: (विश्ववार्ता) फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा है कि आज हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो जाएगी।
डॉक्टर मनीष ने कहा कि मरीज पहले से ही काफी परेशान हो रहे हैं। कई सर्जरियां भी हड़ताल की वजह से टली हैं।