आज होगा ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता)करीब 70 वर्ष ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान करीब 10 लाख आम नागरिक लंदन में विशेष आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। पूरे विश्व से 500 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, प्रतिनिधि और शाही परिवारों के लोग आमंत्रित किए गए हैं।महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 साल की उम्र में हुआ था.






















