
हरियाणा पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
सीएम मनोहर लाल ने किया जोरदार स्वागत
जीरो बजट खेती को लेकर समीक्षा बैठक मे लेगे हिस्सा
चंडीगढ, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल आज कुरुक्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। वे यहां हरियाणा की जीरो बजट खेती (प्राकृतिक खेती) के मॉडल को देखने पहुंचे है। वही हरियाणा व गुजरात के कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ गुरुकुल जाकर जीरो बजट खेती को लेकर आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।





















