
आज हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पेश करेगा तीसरा बजट
बजट में घोषणाओं की भरमान होने के आसार
डिजिटल तरीके से पेश किया जाएगा बजट
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा की भाजपा – जजपा संयुक्त सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेेश करेगी। बजट में घोषणाओं की भरमार रहने वाली है। । मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री सुबह 10 बजे बजट प्रस्तुत करेंगे। डिजिटल तरीके से बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह बजट महिलाओं को समर्पित रह सकता है।





















