
क्या है डॉक्टरों की मांग ?
डॉक्टरों के लिए राज्य सरकार अलग से कैडर बनाए.
पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से घटाकर पचास लाख की जाए.
सीएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए.
डॉक्टरों के खाली पद भरे जाएं.
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से हो सकती है मीटिंग
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हेल्थ डिपार्टमेंट के डीजी डॉ आरएस पूनिया के साथ बातचीत हो चुकी है, लेकिन उसमें कोई हल नहीं निकल पाया. इसके बाद अब उनकी बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मीटिंग कराई जा सकती है। इससे पहले भी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल कर चुके हैं करीब दो घंटे तक अस्पतालों की ओपीडी को बंद रखा गया था । इसके बाद जब उनकी मांगे नहीं मानी गई तो बुधवार को फिर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. प्रदेश में ठड़ बढ़ते के साथ-साथ मौसमी बिमारियां लोगों को घेर रही हैं. ऐसे में ओपीडी में रोजाना संख्या में मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं दूसरी तरह कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा भी मंडरा रहा है. डॉक्टरों की हड़ताल मरीजों की परेशानी बढ़ा सकती है।























